{"_id":"5ed011518ebc3e9069551bc6","slug":"lalitpur-me-di-tiddi-dal-ne-dastak-lalitpur-news-jhs1677693106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में दी टिड्डी दल ने दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में दी टिड्डी दल ने दस्तक
विज्ञापन
जिले में टिड्डी दल का खतरा मंडरा रहा है।
- फोटो : ???? ????
ललितपुर जिले में दी टिड्डी दल ने दस्तक
तालबेहट/ललितपुर। बृहस्पतिवार को जनपद की सीमा पर बसे ग्राम कंधारीकलां, उगरपुर, झांवर, कटीला आदि गांवों के ऊपर से टिड्डी दल गुजरा। किसानों में दहशत रही, परंतु टिड्डी दल रुका नहीं और सीधा चला गया। इस समय झांसी जिले में मध्य प्रदेश, राजस्थान और पाकिस्तान से आया टिड्डी दल सक्रिय है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते आ रहे इस दल की ललितपुर जिले की सीमा में दस्तक दी है। इससे पहले इस दल के सुकुवा ढुकुवा बांध के पास आने की सूचना पर झांसी प्रशासन ने भारी संख्या में उनको नष्ट करा दिया था। इसके बाद क्षेत्र के किसान एवं जन सामान्य में खुशी थी।
बृहस्पतिवार की शाम को करीब साढे छह बजे ग्राम कंधारीकलां, झांवर, कटीला आदि गांव के लोगों ने आसमान में अचानक अंधेरा होता देखा। तत्काल लोग समझ गए और उन्होंने अपने स्तर से बचाव के प्रयास किए। ईश्वर का शुक्र था कि टिड्डी दल ने किसी गांव में हमला नहीं किया। ग्रामीणों के अनुसार यह दल काफी ऊपर था। जो वापस मध्य प्रदेश की ओर चला गया।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि टिड्डी दल काफी छोटा था। यह दल जनपद की सीमा से गुजरा है, रुका नहीं है। इससे फसलों के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
टिड्डी दल आया, लेकिन नीचे नहीं उतरा। उसे ढोल और साउंड बजाकर रुखसत कर दिया गया।
- गौरव यादव, जिला कृषि अधिकारी