फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur mahotsav

राधा कृष्ण की लीलाओं पर मोहित हुए दर्शक

Fri, 11 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 11 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
lalitpur mahotsav
ललितपुर। तुवन मंदिर मैदान में चल रहे ललितपुर महोत्सव के 14वें दिन नगर वासियों को कलाकारों ने वृंदावन का अहसास कराया। एटा की गोपाल छबीला पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक थीम के नृत्य पेश कर पंडाल में मौजूद दर्शकों को मोहित कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री कृष्ण व राधा के अपनी सखियों के साथ मयूर नृत्य प्रस्तुत कर की। राधा-कृष्ण अपने कुंज को छोड़कर नगर के तुवन मंदिर ग्राउंड पर रास करते रहे। नृत्य के बाद कलाकारों ने मथुरा की प्रसिद्ध लठ्ठमार होली को नृत्यात्मक रुप में प्रस्तुत किया। लठ्ठों की मार के बाद हुरियारों को आनंदित करती हुई फृलों की होली हुई। फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई।
विज्ञापन


मथुरा-वृदांवन की गलियों से निकलकर कलाकारों ने दर्शकों को कैलाश पर्वत पर भगवान शिव व पार्वती के नृत्य का साक्षी बनाया। शिव-पार्वती के नृत्य पर पूरा पंडाल झूम उठा। अंत में नाग-नागिन के नृत्य को पेश किया गया। सारे नृत्यों का निर्देशन पार्टी के निर्देशक रोहतास सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव व बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव रहे। अतिथियों ने महोत्सव की सराहना करते हुए नगर पालिका को सराहा। एडीएम ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से जनपद की धार्मिकता का पता चलता है। नई पीढ़ी के लिए ऐसे कार्यक्रम उन्हें हमारी विरासत से रूबरू कराते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, सुनील सोलोमन, अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, पार्षद अनुराग अन्नू चौबे, शरीफ कुरैशी, जगदीश यादव, इदरीश  राइन, अनुराग जैन शैलू, भवानी यादव, महेंद्र कुमार सिंघई, पार्षद अशोक गुड्डू तिवारी, अशोक पंथ, रमेश कुशवाहा, अमरदीप रजक, श्रीराम, अफलुल रहमान, भोलू, रजनीश समैया, गिरधारी यादव, रमाकांत तिवारी, हबीब खान, आरके  लावनिया, दिनेश कुमार बिरौनिया  उपस्थित रहे। संचालन दिनेश गोस्वामी ने किया।


कलाकारों का किया सम्मान
ललितपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। स्थानीय कलाकारों को नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने दीपक नामदेव, देवेंद्र राय, कपिल नामदेव, चंद्रशेखर त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुुमार, संतोष सोनी, सुरेंद्र झा को सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए।


देशराज पटैरिया का कार्यक्रम आज
बुंदेलखंडी लोकगीतों के सुर सम्राट देशराज पटैरिया का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित होगा। मेला सांस्कृतिक प्रभारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि देशराज पटैरिया व सविता यादव बुंदेली लोक गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed