फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur, Jhansi and Jalaun dominated the divisional competition.

Lalitpur News: मंडलीय प्रतियोगिता में ललितपुर, झांसी और जालौन का रहा दबदबा

Wed, 11 Dec 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur, Jhansi and Jalaun dominated the divisional competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने गतवर्ष की मंडलीय रैली की चैंपियन छात्रा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ, तालबेहट की दिव्यांग ज्योति सहरिया को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की।
जालौन के बच्चों ने योग का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मडावरा की छात्राओं ने बालिका शिक्षा पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। राई नृत्य में राजापुर गुरसराय, झांसी के बच्चों ने बुंदेलखंड की मिट्टी को समर्पित गीत ‘ऐसी माटी न खंड-खंड में जनम दइयों विधाता बुंदेलखंड में’ मनभावन गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में विकास कंपोजिट दुरखुरु झांसी, अजय कंपोजिट कुंवरपुरा जालौन, शिवाजी कंपोजिट विद्यालय छपरट ललितपुर, 100 मीटर दौड़ में विकास, शिवाजी, योगेंद्र प्राथमिक विद्यालय धुरवारा, जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिवम चौधरी कंपोजिट हैवतपुरा, झांसी, सुमित पीएमश्री जीरोंन, ललितपुर, धर्मेंद्र कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय वेलमाकलां झांसी, 400 मीटर दौड़ में दीपक कंपोजिट विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी, सुमित कंपोजिट विद्यालय जीरोंन ललितपुर, विनय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटरा अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में अंजली प्राथमिक विद्यालय बंट, ललितपुर, बबीता प्राथमिक विद्यालय कुआगांव, बार, नेहा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय टिकरी, जालौन, जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजली उच्च प्राथमिक विद्यालय, वीर ब्लॉक बार, नव्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरसराय, झांसी, भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरौरा, महरौनी, 400 मीटर दौड़ में राशि उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा, बार, कामिनी उच्च प्राथमिक विद्यालय कडेसरावांसी, तालबेहट और महिमा राजा उच्च प्राथमिक विद्यालय भतकपुरा, जालौन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed