Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Insects crawling in the flour kept for food, headmaster suspended after video goes viral

Lalitpur: भोजन के लिए रखे आटे में रेंग रहे कीड़े, वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 02 Sep 2025 02:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Sep 2025 02:36 PM IST
सार

वीडियो में उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोई में चारों ओर गंदगी पसरी हुई दिख रही है। दीवार पर बिजली का बोर्ड लगा हुआ दिख रहा है। जिसके लिए आए तार पर चिड़ियों ने अपना घोंसला बना रखा है।

विज्ञापन
Lalitpur: Insects crawling in the flour kept for food, headmaster suspended after video goes viral
आटे में कीड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्लॉक जखौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बालाढाना में बनने वाले मध्याह्न भोजन की रसोई में गंदगी और आटे में कीड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को सौंप दी है।
विज्ञापन


बच्चों के ठहराव और उपस्थिति को शत-प्रतिशत करने के लिए शासन की ओर से मिड-डे मील योजना चलाई जा रही है। बच्चों को मेन्यू के अनुसार मध्याहन भोजन विद्यालय में ही बनवाकर खिलाया जाता है। इसके लिए मानदेय पर रसोइया तैनात हैं। लेकिन, मध्याह्न भोजन को लेकर आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। इसी प्रकार ब्लॉक जखोरा अंतर्गत ग्राम बालाद्वाना में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Lalitpur: Insects crawling in the flour kept for food, headmaster suspended after video goes viral
रसोई में गंदगी - फोटो : संवाद
वायरल वीडियो विद्यालय बालाढाना के रसोई का है। यहां काफी गंदगी फैली हुई दिख रही है खाने पीने का सामान इधर-उधर पड़ा है। स्टील की टंकी में रखे आटे में कीड़े रेंगते दिख रहे हैं। वीडियो में स्कूल के बच्चों ने भी अव्यवस्थाओं की बात कही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को नोटिस जारी किया था, लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर बीएसए ने सोमवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 
विज्ञापन

Lalitpur: Insects crawling in the flour kept for food, headmaster suspended after video goes viral
बिजली के बोर्ड पर चिड़ियों का घोंसला - फोटो : संवाद
बच्चों ने की थी शिकायत

वायरल वीडियो में स्कूल की छात्रा कह रही है कि मध्याहन भोजन तो मेन्यु के अनुसार बनाया जाता है, लेकिन कभी-कभी खाने में कीड़े निकलते हैं। एक अन्य छात्र कह रहा है कि विद्यालय 9 खुलता है और दोपहर डेढ़ बजे बंद हो जाता है। शिक्षक विद्यालय के समय में फोन पर बात करते रहते हैं। दो तीन साल से विद्यालय को रगाई-पुताई भी नहीं हुई है।

इन्होंने कहा

बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन को लेकर शिकायतें मिली थीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक में स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed