फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Head-on collision between two motorcycles; five injured

Lalitpur: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, पति-पत्नी सहित पांच घायल

Fri, 26 Jun 2026 08:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Jun 2026 08:41 PM IST
सार

बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना कारीटोरन गांव के पास हुई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Head-on collision between two motorcycles; five injured
सड़क दुर्घटना में पांच घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रनगांव (मड़ावरा)। मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत थाना बरायठा के ग्राम बगरौदा निवासी पूरन (26) अपनी पत्नी आरती, बेटे जाहर और बेटी शिवानी के साथ बृहस्पतिवार की रात को बाइक से ग्राम ककरवाहा में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। अभी वह लोग थाना गिरार के कारीटोरन गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे पति-पत्नी सहित उनके पुत्र-पुत्री और दूसरी बाइक का चालक भूरा (30) निवासी ग्राम रमगढ़ा जोकि अपने घर जा रहा था घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed