फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur- five agreeculture bub will be made.

ललितपुर- देश में पांच बड़े कृषि हब बनाए जाएंगे:गिरीशचंद्र

Sun, 14 Feb 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
lalitpur- five agreeculture bub will be made.
नेहरू महाविद्यालय में आम बजट पर मंचासीन अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि पांच हजार करोड़ रुपये का माइक्रो इरीगेशन फंड रखकर देश में पांच बड़े कृषि हब बनाए जाएंगे। कृषि क्षेत्र में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पूर्व की तरह जारी रहेगी साथ ही मंडियों को आधुनिक और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में नए बजट को लेकर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की सुरक्षा की गारंटी होगी, साथ ही एक करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस बार स्वच्छता अभियान के लिए भी बड़ा बजट जारी किया गया है। पहली बार देश में डिजिटल जनगणना हेतु 3768 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी ने कहा कि इस बार बजट में सरकार ने समाज के हर हिस्से का भरपूर ध्यान रखा गया है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि गरीबों को आवास उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक परिवार को सन 2022 तक घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18000 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट जारी किया है। नेहरू महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने मानव कल्याणार्थ छह प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी (संगठन) नागेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी आदि ने कहा कि भारत एक्सप्लोसिव लिमिटेड में रक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के माध्यम से एमओयू साइन किया गया है, जिससे सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed