{"_id":"68d14210274333da2f064286","slug":"lalitpur-farmer-s-body-found-hanging-from-a-towel-in-a-temple-bell-tower-he-was-troubled-by-threats-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मंदिर में लगे घंटा के फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने कहा- धमकियों से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मंदिर में लगे घंटा के फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने कहा- धमकियों से था परेशान
Mon, 22 Sep 2025 06:03 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:03 PM IST
सार
रविवार की रात 9 बजे खिलन घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने को जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे फोन आया कि उसने मंदिर परिसर में लगे घंटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक किसान खिलन
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में घर से खेत की रखवाली के लिए निकले किसान का शव मंदिर में लगे घंटा पर तौलिया के फंदे से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों से लगातार फोन पर धमकी मिल रही थी जिससे वह परेशान था।
विज्ञापन
कस्बा के पुराना बार रोड़ ढिमरौला निवासी खिलन रैकवारब का शव हजारिया महादेव मंदिर स्थित हनुमान मंदिर के सामने लगे घंटा पर तौलिया से फंदे पर लटका मिला है। घटना सोमवार के सुबह की बताई गई है। मृतक के परिजन मनोज के मुताबिक खिलन की रोड पर ज़मीन है। जिसको लेकर स्वयं को एक मंत्री का रिश्तेदार और एक पार्टी का नेता बताने वाला शख्स अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार धमकी से प्रताडित कर रहा था। रविवार की रात 9 बजे खिलन घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने को जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे फोन आया कि उसने मंदिर परिसर में लगे घंटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसको लेकर मनोज ने थाना जखौरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, यह भी बताया जा रहा है। बांसी में हजारिया महादेव मंदिर जाने के लिए पुरानी रास्ता तालाब के बंध से बनी है। जोकि वर्षों पुरानी है, मंदिर समिति मंदिर के सामने से रास्ता बनाना चाहती है। यह रास्ता झांसी- ललितपुर राजमार्ग से सीधी जुड़ जाएगी। खिलन और उसके परिवारजनों की यहां जमीन पड़ती है। इस पर मंदिर समिति के लोग रास्ता बनाने की बात बार बार कहते थे। मृतक खिलन अधिकांश समय मंदिर पर ही रहता था, इसी परिसर में स्थित शनि मंदिर के सामने शनिवार को तेल व प्रसाद भी भक्तों को बेचता था। इधर मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि खिलन ने परिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
