Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Even after talking to the administration, the sanitation workers did not return to work, heaps of ga

Lalitpur: प्रशासन से बात के बाद भी काम पर नहीं लौटे सफाई कर्मी, नगर में जगह-जगह लगे कचड़े के ढ़ेर

Sat, 06 Sep 2025 03:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Sep 2025 03:02 PM IST
सार

एसडीएम और सीओ के समझाने पर सफाई कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वह वह लोग प्रदर्शन नहीं करेंगे और काम पर लौट आएंगे। 

विज्ञापन
Lalitpur: Even after talking to the administration, the sanitation workers did not return to work, heaps of ga
सफाई कर्मी के न आने पर सड़क पर कचड़ा का ढ़ेर - फोटो : संवाद

विस्तार

पाली नगर पंचायत में शुक्रवार की शाम को पुलिस और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए अनशन पर बैठ गए थे। पुलिस सफाई कर्मचारियों को अनशन से उठाकर अपने साथ बसस्टैंड तक ले गई थी। जिसकी जानकारी लगते ही एसडीएम और अधिशाषी अधिकारी पाली निशांत तिवारी और क्षेत्राधिकारी पाली सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद सभी लोग यहां से नगर पंचायत पहुंच गए। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

Lalitpur: Even after talking to the administration, the sanitation workers did not return to work, heaps of ga
शुक्रवार को धरने पर बैठे गए थे कर्मी - फोटो : संवाद
एसडीएम और सीओ ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया इस पर कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वह वह लोग प्रदर्शन नहीं करेंगे और काम पर लौट आएंगे। लेकिन इसके बावजूद भी शनिवार को सुबह नगर पंचायत पाली के सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आए। जिससे नगर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। नगर में जगह-जगह कचड़े की ढेर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed