फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Double Murder Young man beats his wife to death with a bat, strangles his daughter to death

मां-बेटी का कत्ल: आखिरी दम तक लड़ी मनीषा...नीरज को दांतों से काटा; फिर भी पति ने क्रिकेट बैट से पीटकर मार डाला

Tue, 09 Jan 2024 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Jan 2024 12:06 PM IST
सार

ललितपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेमिका से बात कर रहे युवक को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर दंपती में झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी को बैट से पीटकर मार डाला, इसके अलावा बेटी की गला दबाकर की हत्या कर दी। हत्या को लूटपाट का रूप देने के लिए अपना सिर दीवार से मारा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Lalitpur Double Murder Young man beats his wife to death with a bat, strangles his daughter to death
Lalitpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी में रविवार देर रात करीब दो बजे प्रेमिका से बात कर रहे युवक ने विरोध किए जाने पर पत्नी और एक साल की बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। इसके बाद घटना को लूटपाट और हत्या का रूप देने के लिए उसने अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। 
विज्ञापन


सामान भी बिखेर दिया। लेकिन पुलिस जांच में वह फंस गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27) शादियों में सजावट का काम करता है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पत्नी मनीषा (22) से अक्सर उसका विवाद होता था। रविवार देर रात वह मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी मनीषा की नींद खुल गई। पति को प्रेमिका से बात करते देख उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए नीरज ने कमरे में रखे क्रिकेट बैट से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान उसकी एक साल की बेटी निपेक्षा जाग गई। नीरज ने उसको भी गला दबाकर मार डाला। पत्नी व बेटी की हत्या के बाद नीरज ने खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा। अलमारी में रखे सामान को फैलाकर खून से सने बैट को छिपा दिया। 

अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसने अपने मित्र को मोबाइल पर बताया कि घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर उसकी पत्नी व पुत्री की हत्या कर दी। उसे भी घायल कर दिया है। यह सुनकर उसका मित्र और मोहल्ले के लोग घर पहुंचे और नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

 

सीसीटीवी ने पकड़ा युवक का झूठ
दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी ने एएसपी व सीओ सदर के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया। मोहल्ले व आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। किसी भी फुटेज में बदमाश नहीं दिखे। इस कारण पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह टूट गया और उसने दोनों हत्याओं का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट भी बरामद कर लिया है।

आखिरी दम तक लड़ी मनीषा, नीरज को दांतों से था काटा
रात को जब मनीषा व नीरज पुत्री निपेक्षा के साथ कमरे में सो रहे थे तो नीरज मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। जब मनीषा सो गई तो नीरज प्रेमिका से लीड के जरिये बात करने लगा। इसी बीच मनीषा जाग गई और उसने नीरज को रंगे हाथ बातचीत करते हुए पकड़ लिया।

इससे दोनों में झगड़ा होने लगा। जब आरोपी नीरज पत्नी मनीषा को पीट रहा था तब मनीषा ने खुद को बचाने के लिए नीरज के हाथ में चार-पांच जगह पर दांतों से काटा था। लेकिन तभी नीरज ने बैट से नीरज ने मनीषा को लहूलुहान कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

 

पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आठ घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। -मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed