{"_id":"621b24350aabf9540b1a76af","slug":"lalitpur-devi-s-idol-damaged-in-jakhlaun-area-tension-spread-in-the-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: जाखलौन क्षेत्र में देवी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में फैला तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: जाखलौन क्षेत्र में देवी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में फैला तनाव
Sun, 27 Feb 2022 12:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:42 PM IST
सार
जाखलौन थाना क्षेत्र में स्थित हरसिध्दि माता मंदिर की क्षेत्र में काफी मान्यता है। शनिवार रात कुछ अराजकतत्वों ने देवी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय निवासियों ने दोषियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
मूर्ति तोड़े जाने के बाद सीओ को ज्ञापन देते स्थानीय निवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र में स्थित हरसिद्धि माता मंदिर में शनिवार रात अराजक तत्वों ने देवी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की सूचना फैलने के बाद क्षेत्र में तनाव छा गया।
विज्ञापन
जाखलौन थाना क्षेत्र में स्थित हरसिध्दि माता मंदिर की क्षेत्र में काफी मान्यता है। शनिवार रात कुछ अराजकतत्वों ने देवी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह जब मंदिर खुला तो मूर्ति के हाथ टूटे देख कर श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और एएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। घटना से इलाके में तनाव है।