फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur by-election: BJP's Sonali wins by 5556 votes, 172 reject all others

ललितपुर उपचुनाव: भाजपा की सोनाली 5556 मतों से विजयी, 172 ने सभी को नकारा, निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Fri, 17 Oct 2025 08:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 17 Oct 2025 08:20 PM IST
सार

सोनाली जैन की जीत की खबर लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल पर जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रिटर्निंग ऑफीसर ने सोनाली जैन को विजयी प्रमाण पत्र दिया।
 

विज्ञापन
Lalitpur by-election: BJP's Sonali wins by 5556 votes, 172 reject all others
जीत के प्रमाण पत्र के साथ सोनाली जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की नीलम चौबे को 5556 मतों से हराकर जीत हासिल की। जबकि निर्दलीय दो प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सोनाली जैन की जीत की खबर लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल पर जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रिटर्निंग ऑफीसर ने सोनाली जैन को विजयी प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


अमरपुर मंडी स्थल पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने 547 मतों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे राउंड में 9443 मतों की गिनती की, जिसमें भाजपा को 1351 मतों की बढ़त मिली। तीसरी राउंड में 7905 मत की गिनती हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 1246 मताें की बढ़त मिली। चौथे राउंड में 8788 मतों में भाजपा प्रत्याशी ने 2162 वोटों की मिली। पांचवें राउंड में 10512 मतों की गिनती हुई, इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने को केबल 33 मतों से और छठवें एवं अंतिम राउंड में 2516 मतों की गिनती हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 217 वोटों की बढ़त मिली है। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 26080 मत, वहीं सपा प्रत्याशी 20524 मतों से दूसरे नंबर पर रहा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में नाजरीन को 342 व मीना को 152 मत मिले। मतगणना स्थल पर काउंटिंग एजेंट के रूप में भाजपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, मुन्नालाल जैन, कौस्तुब चौबे, नीतेश संज्ञा, प्रदीप चौबे, महेश श्रीवास्तव और सपा से जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह,राम परिहार, आशीष चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन के विजयी होने की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन आदि की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफीसर राजेंद्र कुमार ने सोनाली जैन को विजयी प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राउंडवार मतगणना का ब्योरा

प्रत्याशी का नाम प्रथम राउंड द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम छठा कुल मत

सोनाली जैन (भाजपा) 4636 5222 4427 5340 5121 1334 26080

नीलम चौबे (सपा) 4089 3871 3181 3178 5088 1117 20524

नाजरीन (निर्दलीय) 84 54 55 59 77 13 342

मीना राजा (निर्दलीय) 45 35 22 27 23 0 152

नोटा 38 30 25 48 25 6 172

अवैध मत 261 231 195 136 178 46 1047

कुल मत 9153 9443 7905 8788 10512 2516 48317

172 मतदाताओं ने दबाया नोटा

इस उपचुनाव में कुल 172 मतदाताओं ने ''नोटा'' (कोई नहीं) का विकल्प चुनकर सभी प्रत्याशियों को खारिज किया। इससे यह भी साफ होता है कि नगर के एक हिस्से में राजनीतिक विकल्पों से असंतोष रहा।

मतगणना स्थल पर प्रमुख चेहरे

भाजपा की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, मुन्नालाल जैन, कौस्तुभ चौबे, नीतेश संज्ञा, प्रदीप चौबे, महेश श्रीवास्तव मतगणना एजेंट के रूप में मौजूद रहे। वहीं सपा की ओर से जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, राम परिहार, आशीष चौबे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed