{"_id":"5ea86dc08ebc3e90644a4094","slug":"lalitpur-border-seal-lalitpur-news-jhs165557942","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाओं को पूरी तरह से किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाओं को पूरी तरह से किया गया सील
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के चलते जिले की सीमाओं को सील किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महरौनी यूपी/ एमपी बॉर्डर का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
नोवोल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जनपद की सीमाओं को सील किया गया है। जहां पर पुलिस की तैनाती कर बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिबंधित किया गया है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम एम बेग ने महरौनी स्थित मध्यप्रदेश के बार्डर का निरीक्षण किया। तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सीमाएं सील हैं, किसी को भी जनपद की सीमा में आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। बाहर से आने वाले लोगों को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
डीएम और एसपी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महरौनी व प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। वहीं, एडीम व एएसपी ने तहसील पाली का निरीक्षण किया। जिसमें कोरोना बचाव को लेकर सभी को जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। तीन महीने का राशन मुफ्त में वितरित किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने कहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। अनावश्यक रुप से अपने घरों से बाहर न निकलें।