{"_id":"68e6b7e024ed733c8f020087","slug":"lalitpur-bansi-and-talbehat-were-plunged-into-darkness-due-to-fault-in-the-line-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-144087-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लाइन में फाल्ट से अंधेरे में डूबा रहा ललितपुर, बांसी और तालबेहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लाइन में फाल्ट से अंधेरे में डूबा रहा ललितपुर, बांसी और तालबेहट
विज्ञापन
ललितपुर। रोंड़ा स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र में बुधवार शाम सवा चार बजे अचानक पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) खराब हो गया। इससे ललितपुर शहर के अलावा बांसी और तालबेहट की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और शटडाउन लेकर पीटी बदलवाई, तब जाकर रात करीब 7:15 बजे सप्लाई शुरू हो सकी। करीब तीन घंटे सप्लाई ठप रहने से तीन लाख से अधिक लोग परेशान रहे।
ग्राम रोंड़ा स्थित उपकेंद्र से 33 केवी लाइन के माध्यम से गल्ला मंडी, नझाई बाजार, नेहरूनगर विद्युत उपकेंद्र से पूरे शहर को बिजली दी जाती है। बुधवार शाम 4:15 बजे 132 पारेषण उपकेंद्र स्थित मेन बसवार की पीटी में धमाका हो गया। शहर के साथ ही बांसी और तालबेहट की बिजली ठप हो गई। पारेषण उपकेंद्र के अभियंताओं ने 132 केवी का मेन बसवार का शटडाउन लेकर पीटी बदलने का काम शुरू किया। वहीं, 33 केवी लाइन ठप होने पर शहर के अभियंताओं ने भी रोंड़ा पारेषण उपकेंद्र पर संपर्क किया, तो पीटी ब्लास्ट होने की जानकारी दी गई।
पारेषण उपकेंद्र पर अभियंताओं ने टीम लगाकर देर शाम तक काम किया। इसके बाद एक-एक कर 33 केवी लाइन के सब स्टेशनों की बिजली सुचारु की गई। शहर की 7:15 बजे बिजली सुचारु हो सकी। वहीं, बांसी के अंतर्गत करीब तीन दर्जन से अधिक गांव की आपूर्ति ठप रही। जबकि, तालबेहट क्षेत्र में भी साढ़े तीन घंटे तक बिजली ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
000000000
सुबह तीन घंटे बंद रही शहर की सप्लाई
विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को गल्ला मंडी अंतर्गत विभिन्न फीडरों के अनुरक्षण का काम किया, जिसके चलते सुबह भी 10 बजे से दोपहर तक बिजली बाधित रही। शहर के फीडर संख्या एक की बिजली पहले लगभग तीन घंटे तक बंद रही। फिर शाम को लगभग साढ़े तीन घंटे रोंड़ा में फाल्ट होने से पूरे शहर की आपूर्ति ठप रही। रात करीब सवा सात बजे शहर की बिजली सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
-- -- -- -- -- -- -
मुख्य मार्गों पर वाहनों की लाइटें ही चमकती रहीं
शहर में शाम को बिजली गुल होने से मुख्य मार्गों पर वाहनों की लाइटें ही जगमगाती रहीं, जबकि आसपास के इलाकों व गलियों में अंधेरा पसरा रहा। सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों व ग्राहकों को हुई, क्योंकि करवाचौथ को लेकर महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करने पहुंची थीं।
00000000000
132 केवी पारेषण उपकेंद्र में मेन बसवार की पीटी खराब होने से पौने पांच से पौने सात बजे तक दो घंटे का शटडाउन लेकर काम किया गया। इसके चलते शहर, बांसी और तालबेहट क्षेत्र की बिजली बाधित रही, लेकिन यह काम होने से अब दीपावली पर दिक्कत नहीं आएगी।-आशीष गुप्ता, उपखंड अधिकारी, 132 केवी पारेषण उपकेंद्र रोंड़ा।