{"_id":"68e62844c45e30254009bd27","slug":"lalitpur-ba-student-commits-suicide-by-consuming-toxic-substance-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: बीए की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: बीए की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
Wed, 08 Oct 2025 02:31 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:31 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक संध्या एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ, सांकेतिक
विस्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा विरधा में रहने वाली 19 वर्षीय बीए की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसकी पीछे की वजह परिवार वालों को भी पता नहीं है वह लोग अचानक हुये इस हादसे से हैरान है।
कस्बा विरधा निवासी भरत साहू की 19 वर्षीय पुत्री संध्या ने मंगलवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरधा पहुंचे।चिकित्सकों ने हालत गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक संध्या एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों ने कहा संध्या ने की कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। किस वजह से उसने यह कदम उठाया है, उन लोगों को मालूम नहीं है वह भी हैरान है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।