फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Accused of raping a minor arrested in an encounter; sustained a gunshot wound to the leg.

Lalitpur: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
सार

आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवा के जंगल में छिपा है। मौके पर पहुंची पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

विज्ञापन
Lalitpur: Accused of raping a minor arrested in an encounter; sustained a gunshot wound to the leg.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली तालबेहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी पांच वर्षीय मासूम के साथ सुखपाल ने शुक्रवार को दुष्कर्म किया और भाग गया। मासूम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। इधर तालबेहट पुलिस ने आरोपी सुखपाल निवासी ग्राम पवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवा के जंगल मे छिपा हुआ है। पुलिस ने जंगल मे खोजबीन शुरू की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में आरोपी सुखपाल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल सुखपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed