{"_id":"6ac084950a59308ad706535a","slug":"lalitpur-accused-of-raping-a-minor-arrested-in-an-encounter-sustained-a-gunshot-wound-to-the-leg-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवा के जंगल में छिपा है। मौके पर पहुंची पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी पांच वर्षीय मासूम के साथ सुखपाल ने शुक्रवार को दुष्कर्म किया और भाग गया। मासूम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। इधर तालबेहट पुलिस ने आरोपी सुखपाल निवासी ग्राम पवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवा के जंगल मे छिपा हुआ है। पुलिस ने जंगल मे खोजबीन शुरू की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में आरोपी सुखपाल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल सुखपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।