फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A young man injured in a fight died during treatment in Bhopal

Lalitpur: मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान भोपाल में मौत, शव लेकर थाने पहुंचे आक्रोशित परिजन

Fri, 15 May 2026 08:50 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 08:50 PM IST
सार

डेढ़ माह पहले मारपीट में घायल हुए 32 वर्षीय रामश्याम की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
 

विज्ञापन
Lalitpur: A young man injured in a fight died during treatment in Bhopal
मड़ावरा थाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गोराकलां में डेढ़ माह पहले मारपीट में घायल हुए 32 वर्षीय रामश्याम की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर मड़ावरा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भोपाल में इलाज के दौरान मौत
मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे रामश्याम टैक्सी से डीजे साउंड सिस्टम का सामान लेकर जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के चार लोगों ने पीछे से आकर उसे गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी और टैक्सी के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट में रामश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे सागर, नागपुर और फिर भोपाल लेकर गए। भोपाल में इलाज के दौरान 14 मई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
शुक्रवार को परिजन शव लेकर मड़ावरा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि विपक्षी अब भी राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर धमकी दे रहे हैं। मृतक के पिता बलबंत सिंह ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।मड़ावरा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
ग्राम गोराकलां निवासी रामश्याम ने 6 मार्च को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 2 मार्च की शाम वह साउंड सिस्टम टैक्सी में लादकर जा रहा था। तभी गांव के रामपाल, जितेंद्र, राजेश और रच्चन ने उसे गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटा और टैक्सी में तोड़फोड़ की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed