{"_id":"68df95dcc6e49bc26308dc20","slug":"lalitpur-a-truck-collided-with-a-taxi-full-of-schoolgirls-on-the-highway-injuring-ten-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, आठ छात्राओं सहित दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, आठ छात्राओं सहित दस घायल
Fri, 03 Oct 2025 02:53 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:53 PM IST
सार
टैक्सी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रायें सवार थी। जैसे ही टैक्सी ललितपुर-झांसी मार्ग पर ग्राम रोड़ा और चंदेरा के बीच स्थित रेलवे पुल के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल छात्रायें
- फोटो : संवाद
विस्तार
झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम रोड़ा व चंदेरा के मध्य रेलवे पुल के पास स्कूली छात्राओं से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं सहित दस लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सवारियों से भरी एक टैक्सी ललितपुर शहर की ओर आ रही थी। टैक्सी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रायें सवार थी। जैसे ही टैक्सी ललितपुर-झांसी मार्ग पर ग्राम रोड़ा और चंदेरा के बीच स्थित रेलवे पुल के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिसमें सवार छात्रायें ग्राम रोड़ा निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा मौसम कुमारी, शानू राजा, नंदनी, संध्या, भारती, छाया, अंजलि और आस्था घायल हो गईं। इसके अलावा, ग्राम रोड़ा निवासी 52 वर्षीय अजब राजा और टैक्सी चालक 36 वर्षीय रघुवीर राठौर भी घायल हो गए। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन