{"_id":"699bc06ef92fa0a5af016a56","slug":"lalitpur-a-theft-report-has-been-filed-at-the-hazariya-mahadev-temple-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हजारिया महादेव मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हजारिया महादेव मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
Mon, 23 Feb 2026 08:20 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:20 AM IST
सार
हजारिया महादेव मंदिर में रखी मूर्तियों के सोने चांदी के आभूषण चोरी होने के दूसरे दिन यहां मंदिरों में बिन आभूषण के भगवान की मूर्तियां रही। दो दिन से यहां की मूर्तियों को फूल मालाओं से तो सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर में जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा बांसी स्थित हजारिया महादेव मंदिर में लाखों रुपये कीमत के भगवान के आभूषण व दानपेटी की नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमों ने घटना के दूसरे दिन कस्बा में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और संदिग्ध चिह्नित किए।
थाना जखौरा के कस्बा बांसी में स्थित हजारिया महादेव मंदिर में शनिवार की रात लाखों रुपये कीमत के भगवान के अभूषण व दानपेटी की नकदी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था। मंदिर में चोरी होने की सूचना पर जखौरा पुलिस सहित एएसपी कालू सिंह व फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल कर मौका मुआयना किया था। इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारी अरुण गंगेले ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा हनुमानजी, राम दरबार और शिव परिवार के सात मुकुट चांदी और छह चूरा चांदी के, सीता मैया, पार्वती मैया के दो सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की बेंदी, दो नथनी सोने की और दो दानपेटियों के लॉक काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, हजारिया मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित थाना जखौरा की पुलिस टीमें लगाई गईं। रविवार को पुलिस की टीमाें ने कस्बा बांसी के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और संदिग्धों को चिह्नित किया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही इस घटना का खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बिना आभूषणों के मंदिर में भगवान की हो रही पूजा-अर्चना
हजारिया महादेव मंदिर में रखी मूर्तियों के सोने चांदी के आभूषण चोरी होने के दूसरे दिन यहां मंदिरों में बिन आभूषण के भगवान की मूर्तियां रही। दो दिन से यहां की मूर्तियों को फूल मालाओं से तो सजाया जा रहा है, लेकिन उनके आभूषणों के बिना ही सुबह-शाम आरती और पूजा अर्चना हो रही है। अभी तक मूर्तियों के सिर पर सजा हुआ मुकुट व अन्य आभूषण न होने से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु दुखी हो रहे हैं। श्रद्धालु पुलिस से जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर आभूषण बरामद करने की मांग कर रहे हैं।