फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A road pothole took the life of a retired teacher travelling in a car

Lalitpur: सड़क के गड्ढे ने ले ली कार सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की जान, अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई

Mon, 11 Aug 2025 03:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 11 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

कार गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। जिसमें सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनकी एक बेटी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Lalitpur: A road pothole took the life of a retired teacher travelling in a car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क के गड्ढे ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की जान ले ली है। इन गड्ढों की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा के पास कार गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। कार सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनकी एक बेटी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जखौरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी शंकर सहाय श्रीवास्तव (68) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह रविवार दोपहर में अपनी बड़ी बेटी के घर झांसी जा रहे थे। उनके साथ बेटा शिवम और, बेटी आंचल भी थी। चंदेरी से राजघाट होते हुए जखौरा के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार सड़क पर हुए गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। शंकर सहाय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बच्चों को भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें जखौरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टरों ने शंकर सहाब को स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार किया जा रहा है। मृतक के छोटे भाई मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बड़े भाई अपने बच्चों के साथ बड़ी बेटी की ससुराल जा रहे थे और जखौरा के पास उनकी कार पुलिया से टकरा गई। मृतक के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने बताया कि घायल बेटा और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed