फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lady henged till death

फांसी लगाने से महिला की मौत

Thu, 16 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
lady henged till death
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी के खितवांस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिल्ला में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खितवांस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिल्ला निवासी संतोषी (28) पत्नी महेंद्र कुमार विश्वकर्मा मंगलवार की शाम को घर में अकेली थी। उसका पति मजदूरी करने के लिए महरौनी गया था। इसी दौरान दोपहर में महिला ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब पति घर लौटा और अंदर जाकर उसने कमरे के दरवाजे खोले तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगा, जिस पर मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए। जिसके बाद उसने खितवांस चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके। मृतका के पति महेंद्र ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी है। उसकी बेटी अपने दादा दादी के साथ ग्राम डोंगराखुर्द में रहती है, जबकि बेटा उनके साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed