फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lacks rupees and jwellery thief

घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

Sun, 01 Nov 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lacks rupees and jwellery thief
मोहल्ला चांदमारी में सूने घर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत शहर के मोहल्ला चांदमारी में शुक्रवार की देर रात घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। भवन स्वामी घर को ताला लगाकर गांव गया था, जब लौटा तो ताले टूटे मिले और जेवरात व 46,500 रुपये गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चांदमारी आईटीआई के पास सिविल लाइन निवासी सचिन कुमार पुत्र रामदीन रजक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि 30 अक्तूबर को वह घर पर नहीं था। घर को ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में ग्राम रजवारा गया था। रात में कोई व्यक्ति उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और अलमारी का ताला तोड़कर उसके रखे 46 हजार 500 रुपये की नकदी और सोने की चेन, कान की सोने की झुमकी व सोने का हार आदि सामान चोरी करके ले गया। शनिवार को सुबह जब वह घर पहुंचा तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। सचिन कुमार ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इससे पूर्व बीते रोज भी चांदमारी निवासी पहाड़ सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसके घर के कमरों के ताले तोड़कर चोर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed