{"_id":"5dcdabfc8ebc3e54d238d794","slug":"lack-of-buget-devgad-overbridge-is-not-complete-lalitpur-news-jhs152532886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में अटका देवगढ़ ओवरब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में अटका देवगढ़ ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन
देवगढ़ रेलवे ओवरब्रिज
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा ओवरब्रिज का काम बजट के अभाव में अटक गया है। अभी तक मिली पहली किस्त के तीन करोड़ रुपये से आठ पिलर ही बनकर तैयार हो सके हैं। बाकी निर्माण कार्य बजट की अगली किस्त मिलने के बाद ही शुरु हो सकेगा। ओवरब्रिज का पूरा निर्माण 29 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है।
देवगढ़ ओवरब्रिज के शिलान्यास के लगभग डेढ़ महीने बाद मार्च में सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों ने देवगढ़ क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए तैयार की और डिजाइन के अनुसार नापजोख करने के बाद पिलर की खुदाई का कार्य शुरू किया। निर्माण कार्य के लिए शासन से पहली किस्त के रुप में तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए थे। निर्माण में तेजी दिखाई गई और अब तक आठ पिलर बनकर तैयार हो गए। पिलर के ऊपर का गाटर स्पॉन भी तैयार हो गए हैं। लेकिन, बाकी अब इसके आगे का निर्माण कार्य अचानक मंद पड़ गया है।
निर्माण कार्य रोकने की मुख्य वजह ओवरब्रिज के लिए अब तक पैसा जारी नहीं हो सका है। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर स्वीकृत यह ओवरब्रिज 24 पिलर पर बनकर तैयार होना है , जिसमें रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन तिराहा की ओर शुरुआत में 12-12 के स्पान (गर्डर) रहेंगे और बाद में आगे 24-24 के स्पॉन रखे जाएंगे। रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरूनगर की ओर सभी 24-24 के स्पॉन रखे गए हैं। ओवरब्रिज की लंबाई सात सौ मीटर है, जिसमें साढ़े छह सौ मीटर लंबाई का ओवरब्रिज सेतु निगम द्वारा तैयार किया जा रहा है, जबकि रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर 50 मीटर का ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे द्वारा कराया जाना है, जो फिलहाल अभी तक शुरु नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इस ओवरब्रिज की कुल चौड़ाई साढ़े आठ मीटर की रहेगी, जिसमें साढ़े सात मीटर चौड़ाई का कैरिज- वे रहेेगा, जबकि बाकी में क्रैश बैरियर बनाया जाएगा। ओवरब्रिज के समानान्तर सेतु निगम नीचे सड़क परहल्के वाहनों की आवाजाही के लिए सर्विस रोड भी बनाएगा। रेलवे द्वारा रेलवे क्रॉसिंग से नेहरू नगर की ओर वाला हिस्सा सबसे पहले बनाया जा रहा है और इसके लिए अब तक आठ पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन, ओवरब्रिज के आगे का निर्माण कार्य ब्रिज के लिए पहली किस्त के रुप में दी गई तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होने के बाद काम ठंडा पड़ गया है। अब सेतु निगम को आगे की किस्त जारी होने का इंतजार है।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर नेहरुनगर की ओर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरु करने में कोई धरातली अड़चन सामने नहीं आई, लेकिन क्रॉसिंग से पहले स्टेशन तिराहा की ओर बनाए जाने वाले ओवरब्रिज के निर्माण में कुछ मकान, होटल और मंदिर का कुछ हिस्सा अड़चन बन रहा है। प्रशासन की सेतु निगम मदद ले रहा है, ताकि यहां भी शीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरु हो सके।
-देवगढ़ ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पहली किस्त के रुप में तीन करोड़ रुपये की धनराशि मिली थी, जो आठ पिलर बनाने में खर्च हो गई है। आगे की किस्त मिलने के बाद काम शुरु किया जाएगा।
- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम।