फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   labour suicide

अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
labour suicide
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत कस्बा निवासी एक मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को गिरार कस्बा निवासी रामदयाल (45) पुत्र कड़ोरे ने अपने बच्चों के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी बच्चों केे दूसरे कमरे में सुला दिया। बच्चों के सोने के बाद उसने बाहर से कमरे का ताला लगा दिया और चाबी को खिड़की में रख दिया। उसने रात में दूसरे कमरे में जाकर गमछे से बल्ली के सहारे फांसी पर लटक कर जान दे दी। सुबह जब बच्चे उठे तो कमरा की कुंडी बाहर से लगी मिली। यह देख बच्चे चिल्लाने लगे। सुुबह सात बजे रामदयाल के साथ मजदूरी करने वाला चिंटी आया और बाहर से ही उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं आया तो वह अंदर पहुंचा। जहां पर बच्चों के रोने की आवाज आई। बच्चों ने कमरे में लगे ताले की चाबी खिड़की में रखी होने की बात बताई। चिंटी ने चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। जिसके बाद दूसरे में कमरे में देखा को रामदयाल फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और लटके शव को नीचे उतारा। मृतक के भांजे वंदनपाल ने बताया कि रामदयाल ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण घरवालों को पता नहीं। वह मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता था। पत्नी की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। उसके छह बच्चे हैं। इनमें चार पुत्री व दो पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed