फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   labour suicide by train

ट्रेन से कटकर मजदूर ने दी जान

Tue, 06 Apr 2021 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
labour suicide by train
train accident.jpg - फोटो : train accident.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी के सिद्धन मोहल्ला में खपना पुल के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसका शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त नई बस्ती क्षेत्र के क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे निवासी जयराम विश्वकर्मा (40) पुत्र मोतीलाल के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जयराम के घर का बिजली का बिल बकाया चल रहा था, जिसके चलते विभाग ने उसकी बिजली काट दी थी, उसने बिजली का बिल भरने के लिए अपनी पत्नी से मायके से रुपये लाने को कहा। जिस पर उसकी पत्नी मायके चली गई और कई दिनों बाद भी नहीं लौटी, जिसके बाद वह परेशान रहने लगा। उसने अपनी पत्नी से बिना रुपये लिए ही वापस लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं लौटी, तो उसने दो दिन पहले परेशान होकर जान देने की बात कहकर घर से निकल गया था। जिस पर उसके परिजन उसे किसी प्रकार समझा बुझाकर वापस ले आए थे, इसके बाद रविवार को वह सुबह से घर से काम पर जाने की कहकर निकल गया और देर शाम को उसका शव सिद्धन क्षेत्र में खपना पुल के पास रेल पटरियों पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मिश्रा एवं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पास पड़े मिले मोबाइल से मिली सिम से कुछ नंबरों पर संपर्क कर उसकी शिनाख्त की। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि मृतक की पत्नी मायके चली गई थी और इसी विवाद में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है और वह तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed