ललितपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को अब एक ही दिन बचा हुआ है। ऐसे में ट्रेंनों में भारी भीड़ आ रही है। महाराष्ट्र, इंदौर, गुजरात से कामगार ट्रेनों से वापस अपने घरों को लौट रहे हैं, ऐसे में अधिकांश ट्रेनाें के कोच ठसाठस भरकर आ रहे हैं।
रक्षाबंधन पर्व कल शुक्रवार को है और बाहरी जनपदों व अन्य राज्यों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में त्योहार मनाने के लिए वापस लौटने लगे हैं। ऐसे में अधिकांश ट्रेनों के सभी कोच ठसाठस भरे हुए हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर खासकर डाउन रूट की ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस, लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर, पठानकोट, दक्षिण एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही। ऐसे में ट्रेनों में कई यात्रियों को भारी भीड़ के चलते टिकट लेने के बाद भी सीट नहीं मिली और उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। बुधवार को छत्तीसगढ़, झेलम, पंजाबमेल और लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस, साबरमती व कुशीनगर एक्सप्रेस में जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर स्लीपर कोचों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। ऐसे में आरक्षण कराने वालों को भी ठसकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं जनरल कोचोंं की यह स्थिति रही कि गैलरी में और बाथरूम व सीटों के बीच में भी यात्रियों को यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। ट्रेन के स्टेशन के प्लेटफार्म पर रूकने के बाद भी कुछ समय तक गैलरी में भी निकलने में यात्रियों काफी मशक्कत करनी पड़ी।