फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kuti dham hanuman mandir

आस्था का केंद्र है कुटी धाम का हनुमान मंदिर एवं प्राचीन शिवलिंग

Fri, 05 Mar 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
kuti dham hanuman mandir
कुटीधाम का प्राचीन शिवलिंग। - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा से पूर्व दिशा में लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम बढ़वार के कुटिहार में बंडई नदी के किनारे प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थित है। नदी के अंदर एक विशाल कुंड है, जिसे महादेव कुंड के नाम से जाना जाता है। महादेव कुंड के किनारे स्थित दिव्य शिवलिंग है। बताया जाता है कि इस पाषाण शिवलिंग का उद्भव नदी में खड़े विशाल अर्जुन के वृक्ष से हुआ था।
विज्ञापन

यहां महंत आनंद गिरि महाराज ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार आश्रम से 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित प्राचीन सिद्ध क्षेत्र पंडवन धाम पर लगभग 17वीं शताब्दी में संत अमरदास रहा करते थे। भोलेनाथ ने उन्हें एक रात स्वप्न में बताया कि गर्रोलीमाफ गांव के मध्य कुटिहार में बंडई नदी के तट पर खड़े अर्जुन के पेड़ में वह अदृश्य रूप से स्थापित हैं और अब प्रकट होना चाहते हैं। संत अमर नाथ गांव वालों के साथ वहां पहुंचे। हवन यज्ञ कर जैसे ही अर्जुन का पेड़ काटा गया तो पिंडी के रूप में शिवलिंग दिखाई दिया। शंका समाधान के लिए ग्रामीणों ने जब पेड़ को वहां से हटाया तो पत्थर की करीब पांच फीट की गहराई तक पिंडी निकलती गई। चबूतरा निर्माण के साथ पिंडी को वहीं प्रतिष्ठापित किया गया जो अब भी मौजूद है और धीरे-धीरे आकार को स्वत: बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

कुंड का जल छिड़कने से फसलों पर नहीं लगते कीट पतंगे
मान्यता है कि यहां के जलकुंड का जल किसान खेतों में ले जाकर छिड़कते हैं तो फसलों पर कीट पतंगों का प्रकोप नही होता। मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग कंकरीला-पथरीला और पगडंडियों के रूप में है। श्रद्धालु यहां आसानी से नहीं पहुंच सकते। मार्ग निर्माण और विद्युत व्यवस्था यहां के विकास में बाधक हैं। अगर मार्ग निर्माण और बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए तो यह सिद्ध क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

महंत आनंद गिरि महाराज।

महंत आनंद गिरि महाराज।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed