फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kushwaha-Kurmi community protested against objectionable comments on social media

Lalitpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उतरा कुशवाहा-कुर्मी समाज

Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kushwaha-Kurmi community protested against objectionable comments on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोशल मीडिया पर कुशवाहा और कुर्मी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रविवार को दोनों समाज के लोग बिफर पड़े। कुशवाहा और कुर्मी समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
रविवार को कुश समिति कुशवाहा समाज के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को फेसबुक पर एक व्यक्ति ने अपनी आईडी से कुर्मी व कुशवाहा जाति को लेकर अपशब्दों का उपयोग करते हुए समस्त जाति को गाली और धमकी दी। उक्त पोस्ट से कुशवाहा समाज में आक्रोश है। अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के दौरान नगर अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, रामू कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, खुशीलाल कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, मोहनलाल आदि शामिल रहे। इसी मामले को लेकर एक ज्ञापन बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने दिया। इस दौरान कैलाश पटेल, लाखन सिंह पटेल, जाहर सिंह, संजय कुर्मी, रामअवतार, सोनू पटेल, राजेश पटेल, विवेक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालबेहट। ध्रुवकुटी मंदिर कुशवाहा समाज ने अध्यक्ष राजू कुशवाहा की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय को ज्ञापन दिया। बताया कि थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्होरीखडै़त निवासी युवक ने फेसबुक आईडी से समाज के बारे में गलत भाषा का उपयोग किया है। ऐसे युवक को जेल भेजा जाए। दशरथ कुशवाहा, भानुप्रताप, भागचंद्र, संतोष, नीरज, राकेश, विनोद, अवधेश, सरमन, सुनील कुमार, बृजेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed