फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   krushi kanoon farmer voice

किसानों की आवाज दबाने की हर कोशिश कर रही सरकार

Sat, 16 Jan 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
krushi kanoon farmer voice
ललितपुर। संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा महरौनी क्षेत्र के बिरधा ब्लाक की न्याय पंचायत कल्याणपुरा में आयोजित बैठक में प्रदेश व केंद्र की सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए तीनों किसान विरोधी कृषि कानून रद कर देना चाहिए। इस दौरान महासचिव राकेश रजक ने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। सरकार दिशाहीन होकर काम कर रही है। आने वाले समय में महंगाई के बोझ तले दबकर आम आदमी रह जाएगा। मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि मोदी सरकार में किसानों की आय नहीं बढ़ पाई है। डॉ. राम सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद न्याय पंचायत और ब्लॉक के संगठन की मजबूती हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान भगवान सिंह राजपूत, जाहर सिंह, कैलाश, इंद्रपाल राजपूत, कार्तिक, कमलेश राजपूत, हरिश्चंद्र अहिरवार, धन सिंह राजपूत, कमलेश कुमार, तुलसीराम, जाहर सहरिया, दुर्ग सिंह राजपूत सहित दर्जनभर युवा पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर रामजीवन राजपूत को न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं भगवान सिंह राजपूत को ब्लॉक सचिव मनाया गया। अध्यक्षता अध्यापक श्यामलाल राजपूत ने की। उधर, ब्लॉक महरौनी की न्याय पंचायत सैदपुर में बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई। अध्यक्षता पुष्पेंद्र सिंह राजपूत ने की। इसमें पीसीसी धनीराम अहिरवार, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, रब्बी राजा, जाहिर सिंह बघेल, सुनील पटैरिया, आशीष दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed