फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Knowledge is the priceless treasure of life: Muni Sudhasagar

जीवन में ज्ञान अनमोल निधि जिस पर करो गर्व-मुनि सुधासागर

Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Knowledge is the priceless treasure of life: Muni Sudhasagar
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि संसार बहुत बुरा है, गंदा है, इसमें बहुत बुराइयां हैं। लेकिन हमारी आंख कैसी है कि हम इतनी बुराई देखते हैं आंख से अच्छा नहीं देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जीवन में ज्ञान अनमोल निधि है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन

मुनि श्री ने कहा सृष्टि बुरी नहीं है हमारी दृष्टि बुरी है। ऐसा प्रयास करो कि मुख से गलत नहीं निकले कभी गलत नहीं बोलना। जीवन में अपने ज्ञान पर गर्व करो जो मिला वह अनमोल है इसको व्यर्थ में न गंवाओ। मुनि श्री ने कहा कि भगवान के पास सब कुछ है। जिंदगी का चमत्कार प्रभु की शरण में जाकर देखो, जिंदगी अनमोल होगी और जीवन में शांति की अनुभूति होगी।
विज्ञापन

प्रात:काल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया। इसके उपरांत मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविंद शांतिधारा हुई, जिसका पुर्ण्याजन शांत कुमार, अजय जैन परिवार, श्राविका चिरोजीवाई मातेश्वरी प्रशांत जैन, सचिन जैन एवं मोहित जैन परिवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसभा का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया द्वारा किया गया। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, शीलचंद जैन अनौरा, राजेंद्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, अक्षय अलया, धन्यकुमार जैन, महेंद्र मडवैया, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, सुधीर सेवनी, कमलेश सराफ, देवेंद्र पंसारी आदि मौजूद रहे।

निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज को आहारदान अजय जैन पुजारी परिवार ने किया। मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान वीरेंद्र शास्त्री परिवार ने किया। धैर्यसागर महाराज को आहारदान देवेंद्र जैन परिवार ने किया। क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज को आहार दान का सौभाग्य राजीव नायक परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावक मुनि सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाएं करते रहे। कार्यक्रम में गुरु भक्ति एवं संगीतमय आरती कर पुर्ण्याजक परिवार के साथ श्रद्धालु भी लाभान्वित हो रहे हैं। मुनि श्री एवं संघस्थ मुनि पूज्यसागर महाराज, एलक धेर्यसागर महाराज क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज के प्रवास से इन दिनों अभिनंदनोदय तीर्थ में अपूर्व धर्म प्रभावना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed