फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kitchen starts at midnight for prisoners' sehri

Lalitpur News: बंदियों की सहरी के लिए आधी रात में शुरू हो जाती रसोई

Wed, 29 Mar 2023 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kitchen starts at midnight for prisoners' sehri
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रमजान के पाक मौके पर झांसी कारागार के दर्जनों बंदियों ने भी रोजा रखा है। रोजा रखने वाले बंदियों की खातिर आधी रात को सहरी का इंतजाम किया जाता है। शाम को कैदी इफ्तार करते हैं। जेल अफसरों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक इन बंदियों को सहरी आदि उपलब्ध कराई जाती है।
झांसी जेल में बंद 65 बंदी इन दिनों रमजान के मौके पर रोजा रखे हुए हैं। किसी न किसी अपराध में जेल के भीतर आने के बाद अब यह बंदी भी पाक माह में रोजा रखकर इबादत करने में जुटे हैं। यह बंदी रोजा रखने की कई पाबंदियां भी मानते हैं। भोर में उठकर सहरी खाने के बाद दिन भर का रोजा रखते हैं। इसके बाद शाम को इफ्तार होता है। जेल अफसरों के मुताबिक एक निर्धारित राशि के भीतर कैदियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उसी राशि के भीतर रोजा रखने वाले कैदियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। रोजा रखने वाले कैदियों की सहरी आधी रात में बनती है। उसके बाद तयशुदा समय पर रोजेदारों को उपलब्ध कराई जाती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के मुताबिक जेल के अंदर सभी बंदियों के लिए एक समान नियम है। निर्धारित बजट में उपवास सामग्री देने का नियम है। हिंदू अथवा मुस्लिम कैदी उपवास करता है तो उसी बजट के मुताबिक खाद्य सामग्री दी जाती है।
विज्ञापन


इनसेट
340 कैदियों की खातिर रोजाना बनता है फलाहार

झांसी जेल के भीतर का माहौल इन दिनों देवी मय है। जेल के अंदर 340 बंदी देवी उपासना में डूबे हैं। इनमें से कई बंदी रोजाना दुर्गा स्त्रोत का पाठ करते हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि कई गंभीर मामलों में सजा काट रहे अपराधी भी देवी उपासना करते हैं। सुबह-शाम बंदी अपनी-अपनी बैरक में देवी उपासना करते नजर आते हैं। उपवास करने वालों में विचाराधीन बंदियों की संख्या सर्वाधिक है। उपवास करने वालों को रोजाना 750 ग्राम आलू दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed