फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kisan bill

भगत सिंह की जयंती मनाकर किया कृषि अध्यादेश का विरोध

Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
kisan bill
samajwadi party logo - फोटो : samajwadi party logo
ललितपुर। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त से नो मोर बीजेपी लिखकर वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराया और सरदार भगत सिंह की जयंती मनाते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पारित किये गये कृषि संशोधन अध्यादेशों को महामहिम राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही यह कानून बन गए हैं। यह कानून देश के किसानों के हित में नहीं है, इससे प्राईवेट कंपनियां कृषि क्षेत्र पर कब्जा कर लेंगी और किसान बदहाल हो जाएगा। प्रदेश में किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहा है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं की मानसिक स्थिति खराब है। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया बाल्मीकि ने कहा कि भगत सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे। महासचिव अंकित यादव , रितुराज यादव, नीलू कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रवीर सिंह, अभय कौशिक, राजीव निरंजन, उदय महाराज, जावेद, मु. शरीफ जावेद, उमेश तिवारी, सुमित दुबे, अरविंद, दीपू यादव, अमन यादव, रामकुमार, कृष्ण कुमार राजपूत, सोनू राजपूत, शिवचरन रैकवार, विजय रैकवार, कुलदीप भौंड़ेले, कृष्णा रजक व संचालन महासचिव कृष्ण स्वरुप निरंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed