ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल व्याख्यानमाला में पारित कृषि विधेयकों से किसानों की आय दोगुनी हो सकेगी। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म मथुरा के पास नगला चन्द्रभान में हुआ था, वे विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए निरंतर आगे बड़े और कक्षाओं में सदैव प्रथम स्थान पर रहे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू ने दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक रोशनी ले जाने के पक्षधर थे। उन्होंने हाल ही में आए किसानों के पक्ष में आए विधेयक के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि यह किसानों की आय दुगना करने में सक्षम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पं दीनदयाल उपाध्याय की भावना के अनुरूप हमें राष्ट्र वाद को आगे रखना होगा। इस मौके पर सांसद, रमेश कुमार सिंह लोधी एड, सुशील अग्निहोत्री, गिरजा तिवारी, सावित्री कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बसन्ती लारिया,किरण सेन,राम रती रैकवार, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष गणआशुतोष सिंह सैंगर, अरुण द्विवेदी, हरपाल सिंह सिसोदिया,कुन्जन सिंह राजपूत,श्याम बिहारी कौशिक, महेंद्र स्वरूप सविता एड , देवेन्द्र तिवारी, अनुराग शैलू,प्रान्तीय प्रतिनिधि धर्मेंद्र गोस्वामी, शशिशेखर पांडेय, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम निरंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी इकबाल वेग, दिनेश गोस्वामी उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गुरु ने आभार व्यक्त किया ।