फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   killar roads, two died in three days

जनपद की सड़कें बन रहीं काल, तीन दिन में गई दो की जान 1

Wed, 09 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
killar roads, two died in three days
जगह जगह गड्ढों में तब्दील झांसी हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाली मुख्य मार्ग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की सड़कों के गड्ढों ने तीन दिन में दो लोगों की जान ले ली। सोमवार की रात्रि में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के गेट पर सड़क के गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन पर चार पहिया वाहन तो दूर दोपहिया वाहन भी चलाना मुश्किल हो रहा है। मरीज भी समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसी ही स्थिति बाईपास से शहर में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क की बनी हुई है। यहां से रोज हजारों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। मन्नू पेट्रोल पंप, गल्ला, विद्युत कार्यालय के सामने, मंडी के सामने से नहर तक, एलआईसी कार्यालय से इलाइट तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई स्थानों पर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। वहीं, शहर से जखौरा मार्ग में सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क कच्चे रास्ते में बदल गई है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। मध्यप्रदेश के चंदेरी को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग माना जाता है। इसके अलावा शहर से राजघाट मार्ग पर मांडरी की हो गई है। सड़कें जान लेवा साबित हो रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक
सोमवार को मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अंकुर जैन (24) पुत्र रिषभ जैन रात लगभग साढ़े नौ बजे गल्ला मंडी से लौट रहा था। इसी दौरान मंडी गेट के पास बाइक गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिर गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ज्ञानेंद्र जैन ने बताया कि मृतक मंडी में गल्ला खरीद का व्यापार करता था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा एवं माड़री के बीच गड्ढों के कारण चलती टैक्सी से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। थाना बार के अंतर्गत ग्राम माऊलैन निवासी हुकुम सहरिया (45) पुत्र हिरउ बीते शनिवार को टैक्सी से लौट रहे थे। इसी दौरान कल्यानपुरा-मांदड़ी के बीच टैक्सी अचानक से सड़क पर गड्ढा होने के कारण अचानक से उछल र्गई।
शहर में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर गड्ढों से बाइक चलाना खतरे से कम नहीं है। शीध्र मरम्मत कराई जाए।
- भगवान सिंह
राजघाट रोड़ पर सिलगन रेलवे गेट के दोनों ओर सड़क कच्चे रास्ते में तब्दील हो गई है। इससे निकलना मुश्किल हो रहा है।
जनपद की सड़कों के गड्ढों को बारिश के चलते पेच नहीं भर पा रहे हैं। गड्ढों को गिट्टी से भरने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही गड्ढे भरे जाएंगे।
- योगेश कुमार शुक्ल
जिलाधिकारी

इलाइट चौराहे के पास जर्जर पड़ी सड़क

इलाइट चौराहे के पास जर्जर पड़ी सड़क- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed