फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kheto men aag lagane ko nahi man rahe kisan

खेतों में आग लगाने को नहीं मान रहे किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
kheto men aag lagane ko nahi man rahe kisan
खेत में लगी आग - फोटो : AMAR UJALA
गांवों के किसान अपने खेतों में गेहू के डंठलों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे। इससे न केवल जमीन की उर्वराशकित कमजोर हो रही है, बल्कि खेतों के आसपास ले आम और महुआ के पेड़ झुलस गए हैं। गांव के लेखपालों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बार- बार मना करने के बाद भी किसान खेतों में आग लगाने से मान नहीं रहे हैं। जबकि, किसानों को भी जानकारी है की खेतो में आग लगाने से खेतों में अगली फसल की पैदावार कम हो जाती है, क्योंकि आग लगाने से खेतों में जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। फसलों की कटाई और हार्वेस्टिंग के बाद जो अवशेष खेतो में बचे हैं, किसान उनको जलाकर गर्मियों की जुताई शुरू कर रहे हैं। लेकिन, आग लगाने से खेतों के आसपास लगे फलदार हरे पेड़ आम, जामुन, महुआ आदि पेड़ झुलसकर सूखने की स्थिति में आ गए हैं। साथ ही गांवों का पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्राम अर्जुनखिरिया, बनयाना, महाराजपुरा, बछरई, डोंगरा खुर्द, धौलापुरा, गदौरा, देनपुरा, मुड़िया, तरावली, बरेजा आदि गांवों के किसान निश्चिंत हैं। कुछ किसान तो ऐसे हैं, जो अपने खेतो में आग नहीं लगाना चाहते, लेकिन बगल वाले ने अपने खेत में आग लगाई और हवा के साथ उसके खेत में पहुंचकर दूसरे खेत के डंठल भी जल गए। ऐसे किसानों ने संबंधित अधिकारियों से खेतो में आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ---------------- खेत के पास वाले किसी किसान ने आग लगाई। वह बढ़ते हुए मेरे खेत तक पहुंच गई। खेत के डंठलों के साथ तीन- चार पेड़ भी झुलस गए। - सुजान सिंह पटेल ---------------- मुझे अपने खेतों में आग नहीं लगानी थी। लेकिन, किसी किसान ने अपने खेत में आग लगाई और उसी समय तेज हवा से मेरे खेत के डंठल भी जल गए। - कृपाराम पाठक ------------- गांव में आकर जांच करेंगे। जिन किसानों ने खेतों में आग लगाई है, उनकी सूची बनाकर आगे कार्रवाई के लिए भेजेंगे। - विनय कुमार, लेखपाल अर्जुनखिरिया -------------- खेतों में फसलों के अवशेष जलाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी। - संतोष कुमार सविता उप कृषि निदेशक -------------- यह है जुर्माना जिन किसानों के पास दो एकड़ जमीन है, उनसे ढाई हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दो एकड़ से अधिक और पांच एकड़ तक वाले किसानों से पांच हजार रुपये व पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों से पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत हुई तो रिपोर्ट दर्ज भी कराई जाएगी। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed