फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   khanshi raam coloni

कांशीराम कालोनी: बदहाल हो गए हालात

Tue, 02 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 02 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
khanshi raam coloni
ललितपुर। शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों को रहने के लिए मायावती सरकार ने मान्यवर कांशीराम आवास कालोनी का निर्माण कराया था। लेकिन, कालोनी के हालत बहुत खराब हैं। स्थिति यह है कि सफाई करने के लिए कर्मचारी हफ्तों नहीं आते हैं। शौचालय का टैंक ओवरफ्लो होकर बह रहा है, जिससे बदबू फैल रही है। पास में ही विद्यालय है।
विज्ञापन


देश भर में स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है। इसके अंतर्गत साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन मान्यवर कांशीराम कालोनी की ओर देखने की फुर्सत किसी को नहीं है। गल्ला मंडी के पीछे राजकीय महाविद्यालय के पास बनी मान्यवर कांशीराम आवास कालोनी में 24 ब्लाक हैं। प्रत्येक ब्लाक में 16 आवास बने हैं। कुल मिलाकर कालोनी में करीब 384 परिवार रहते हैं। सैंकड़ों परिवार से भरी कालोनी में सफाई नहीं हो रही है, जिससे यहां गंदगी भरी पड़ी है। झाड़ू लगाने के लिए सफाई कर्मी हफ्तों नहीं आते हैं, तो स्थानीय लोग अपने-अपने घरों के सामने स्वयं ही झाड़ू लगाकर काम चला रहे हैं। लोगों द्वारा झाड़ू तो लगा दी जाती है, लेकिन जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिन्हें नहीं उठाया जा रहा है। नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं होने के कारण जल भराव की जटिल स्थिति बन गई है। शौचालय के टैंक भी चौक होकर उफनाने लगे हैं, इससे बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कालोनी वासियों ने कई बार चोक पड़े टैंकों की सफाई की मांग की, पर नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई  नहीं की गई।
विज्ञापन


विद्यालय के द्वार पर फैली है टैंक की गंदगी
कालोनी में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा है। विद्यालय के द्वार पर ही पूरी कालोनी के शौचालयों का संयुक्त टैंक बना है। टैंक की सफाई नहीं होने की वजह से टैंक चौक है और उफनाने लगा है, जिससे टैंक की सारी गंदगी विद्यालय के द्वार व सड़कों पर फैली हुई है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण बच्चों का निकलना व दुर्गंध के कारण उनका विद्यालय में बैठना मुश्किल है। बताते चलें कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व यहां खुले पड़ टैंक में गिरने के एक बालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने किया निरीक्षण
मान्यवर कांशीराम कालोनी में मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने व उनके जीर्णोद्धार की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे युवा समाजसेवी कपिल मिश्रा, अखलेश, शैलू आदि लोगों ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार को कालोनी की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कालोनी में चारों ओर गंदगी फैली हुई है व नालियां चौक हैं। विद्यालय के सामने फैली शौचालय टैंकों की गंदगी को गंभीर बताते हुए समस्या के समाधान की मांग की। इस पर अधिशासी अधिकारी, संबंधित अधिकारियों को लेकर कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया व सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनिया को सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने एक सप्ताह से सफाई कर्मियों के नहीं आने की शिकायत की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन योजना प्रभारी अभिषेक कुमार चौबे, निर्माण लिपिक हबीब खां आदि नपा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed