फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Khanapuri in the name of water purification, 14 thousand families troubled by dirty water

Lalitpur News: जल शोधन के नाम पर खानापूरी, गंदे पानी से 14 हजार परिवार परेशान

Mon, 29 Jul 2024 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Khanapuri in the name of water purification, 14 thousand families troubled by dirty water
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए किए जा रहे पानी के शोधन में जिम्मेदार विभाग खानापूरी कर रहा है। लगातार तीन दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग पानी पीना तो दूर उपयोग तक नहीं कर रहे हैं। मजबूरन हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ रहा है। दूषित पानी से फैले डायरिया की चपेट में आकर दो मासूम समेत एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन पहले मूसलाधार बारिश होने से गोविंदसागर बांध लबालब हो गया था। बांध में खेतों व नालों से होकर पानी आता है। नगर में सप्लाई के लिए गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी पाइपलाइन से वाटर ट्रीटमेंट तक लाया जाता है। यहां पर ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी डालकर शोधन किया जाता है। लेकिन, वर्तमान में पानी का शोधन ठीक से नहीं किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी नहीं डाली जा रही है। इससे पानी साफ नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि लगातार तीन दिन से मैला पानी आ रहा है। फिटकरी डालने के बाद भी पानी साफ नहीं हो रहा है। इससे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कई लोग तो पानी देखकर नहाने व अन्य उपयोग तक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडीएम नमामी गंगे ने किया ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
नगर में लगातार नलों में मैले पानी की शिकायत मिलने पर रविवार को नमामी गंगे अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने डोड़ाघाट स्थित ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इसमें पानी में ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी पर्याप्त मात्रा में डालने के निर्देश दिए। पानी का शोधन को ठीक से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ पानी की आपूर्ति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जानें
- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट - 01
- स्वच्छ जलाशय - 01
- टंकी - 05
- नगर में उपभोक्ता - 14834
- लाभान्वित आबादी - 70 हजार

ये बोले लोग
तीन दिन से लगातार नलों में मैले पान की सप्लाई की जा रही है। इसको अधिक देर तक रखने के बाद भी साफ नहीं हो रहा है। - जगदीश प्रसाद तिवारी।

नलों में आ रहा पानी पीने के लायक नहीं है। इससे पीने के लिए हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। - शकील

बांध से आ रहे पानी का ट्रीटमेंट प्लांट में शोधन किया जा रहा है। अब अधिक मात्रा में ब्लीचिंग और फिटकरी डालकर साफ किया जाएगा। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed