फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Khajra's power supply stuck in estimate

Lalitpur News: एस्टीमेट के फेर में फंसी खजरा की विद्युत आपूर्ति

Sun, 28 Apr 2024 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Khajra's power supply stuck in estimate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। करीब एक पखवाड़ा पहले तेज हवाओं और झमाझम बारिश के दौरान 130 खंभे क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई थी। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम खजरा में 10 खंभों के क्षतिग्रस्त होने से अभी तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता ने बताया कि एस्टीमेट तैयार है, लेकिन अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
जिले में 13 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे थे। इसके बाद दूसरे दिन 14 व 15 अप्रैल को भी तेज हवाएं चलीं। लगातार तीन दिन हवाएं चलने से कहीं फसल को अधिक नुकसान पहुंचा था तो कई गांवों की आपूर्ति 24 घंटे तक बाधित हो गई थी। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम खजरा में 10 खंभे टूटने से वहां की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं जिससे अब भी सप्लाई चालू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न आने से मोबाइल तक चार्ज कराने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। रात में मच्छरों के प्रकोप के कारण सोना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

---
खजरा में खंभे टूटने से लाइन में अधिक नुकसान हो गया है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट लग रही है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रशेखर, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बांसी
---
तीन दिन आंधी व तेज हवाएं चलने से प्रथम खंड में लगभग 80 खंभे टूटे थे। इसी प्रकार 50 खंभे द्वितीय खंड में क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।-- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed