{"_id":"5d2889f38ebc3e6d046f6fb4","slug":"kcc-camp-every-tuesday-and-friday-lalitpur-news-jhs143360056","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार व शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लगाए जाएंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार व शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लगाए जाएंगे कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार व शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लगाए जाएंगे कैंप
ललितपुर। ब्लाक बिरधा स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने कैंप में किसान क्रेडिट कार्डों का वितरण किया। इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा कृषकों को कैंपों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। अग्रणी जिला प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे माह जुलाई में अभियान चलाकर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत जनपद के ऐसे किसान जो किसान क्रेडिट कार्ड की सेवा से वंचित हैं, उन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बैंक के माध्यम से बनाए जाएंगे। प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा कृषकों को कैंपों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड पूर्व से बने हुए हैं, वह समय-समय पर अपने किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण जरूर कराएं। संबंधित विभागों जैसे राजस्व, कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, ग्राम-विकास के मदद से छूटे हुए किसानों को अभियान के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करने के लिए शाखावार एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष कैंप लगाने की जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि जनपद के किसानों को कृषि के साथ-साथ पशु पालन एवं मत्स्य पालन पर भी विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए।
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत सरकार द्वारा प्राप्त मूल धनराशि का प्रयोग कृषि कार्य के लिए ही करें, जिससे सरकार की किसानों को लाभ दिलाये जाने की मंशा पूर्ण हो सके। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड अभियान में किसानों को प्रधानों के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रत्येक किसान अपने घरों में शौचालय आवश्यक रुप से बनवायें, साथ ही सरकार द्वारा दी गई धनराशि का प्रयोग सही दिशा में करें। कृषक खेती के साथ-साथ पशु पालन एवं मत्स्य पालन की ओर ध्यान दें। जनपद में मत्स्य पालन एवं पशु पालन के लिए संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी द्वारा 10 कृषकों को उड़द के बीज की मिनी किट वितरित की गई। कैम्प के माध्यम से 207 किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गए, जिसकी कैम्प के दौरान ही स्वीकृति प्रदान की गई। इस कैम्प में 71 कृषकों को 2 करोड़ 07 लाख के किसान क्रेडिट कार्ड एवं 55 किसानों के पुराने किसान क्रेडिट कार्ड फसली वित्तीय मान के अनुसार बढ़ाकर वितरित किए गए। कार्यक्रम के बाद विकासखण्ड परिसर में जिलाधिकारी ने शीशम, अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा सहजन एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न किस्म के पौधेरोपण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित कृषि विभाग के कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।