{"_id":"6827adac24e89c9521031e21","slug":"kalu-singh-will-be-the-new-additional-superintendent-of-police-of-the-district-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-556575-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कालू सिंह होंगे जिले के नए अपर पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कालू सिंह होंगे जिले के नए अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को शासन द्वारा पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए। जिसमें जनपद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वितीय का स्थानांतरण सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है। वहीं, सोनभद्र में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक नगर कालू सिंह को जनपद में एएसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मालूम हो कि अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वितीय जुलाई 2022 से जनपद में एएसपी के पद पर तैनात चल रहे थे। संवाद