फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kaliyugi son killed father for not giving money for liquor

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या

Thu, 10 Mar 2022 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kaliyugi son killed father for not giving money for liquor
बांसी (ललितपुर)। थाना जखौरा क्षेत्र के बांसी स्थित गांव कारीपहाड़ी के मजरा हसली में एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पिता की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसी पुलिस चौकी के गांव कारी पहाड़ी के मजरा हसली निवासी गेंदालाल (74) के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उसका बड़ा बेटा बृगभान एवं मंझला बेटा रामेश्वर गांव से बाहर रहकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। गेंदालाल अपनी पत्नी मुन्नी और छोटे बेटे कमलेश (30) के साथ रहता है। कमलेश की शादी हो गई है, लेकिन उसकी नशे की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी कुछ समय पहले घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

कमलेश अपने माता पिता के साथ ही रहता था और आए दिन शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार करता था। मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे कमलेश घर में रखे राशन कार्ड पर मिले चावल बेच आया और माता-पिता से मारपीट करते हुए नशे के लिए रुपये मांगने लगा। कमलेश की मारपीट से बचने और अपने पति को बचाने के लिए मां मुन्नी रैकवार पुलिस चौकी बांसी में शिकायत करने पैदल ही दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कमलेश अपने पिता गेंदालाल की लाठियों से पिटाई करता रहा। मुन्नी ने बताया कि उसने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मुन्नी शिकायत करके शाम करीब चार बजे तक अपने घर पंहुची, तब देखा कि उसका पति मरणासन्न पड़ा है और पास में खून फैला है। उसने पति से पूछा कि यहां क्यों पड़े हो, तो उसने बताया कि कमलेश ने हाथ पैर तोड़ दिए हैं और कहा, तकिया लाओ, जिस पर वह तकिया लाई और उसका सिर तकिये पर रखा। इसके बाद पति को पानी पिलाया तो वह पानी नहीं पी सके और गेंदालाल की वहीं मौत हो गई।
मुन्नी ने बताया कि पति के मरने के बाद उसका बेटा कमलेश आया और फिर से उसके साथ मारपीट करते हुए कहने लगा कि उसे भी जान से मारकर ही मानेगा, तभी घर के दरवाजे के बाहर से एक बाइक निकली, जिसकी वजह से डरकर भाग गया और किसी प्रकार उसकी जान बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मुन्नी की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने कमलेश के खिलाफ गैर इरातन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम कारीपहाड़ी में बेटे की मारपीट के बाद वृद्घ की मौत होने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed