{"_id":"6000a0898ebc3e327b7b77be","slug":"kakruaa-win-by-50-runs-lalitpur-news-jhs186082394","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरुआ ने 50 रनों से मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ग्राम बनयाना में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
अर्जुनखिरिया। ग्राम बनयाना क्रिकेट क्लब के आठवें टूर्नामेंट का आयोजन रेंज प्ले ग्राउंड पर हुआ। उद्घाटन मैच ग्राम परसई और ककरुआ के बीच खेला गया। इसमें ककरुआ टीम ने 50 रने से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी मोनू नायक व मुख्य अतिथि राजाभैया ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को खेल को पूरे मन से समर्पित होकर खेल भावना से खेलना चाहिए। ज्यादातर राष्ट्र्ीय खिलाड़ी गांवों से ही निकले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों का सही मार्गदर्शन हो, तो बहुत आगे तक जाएंगे। शिव आदित्य बुंदेला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है, केवल संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते है। मैच में टॉस जीतकर ग्राम ककरुआ की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 16 ओवर में दस विकेट देकर 216 रन बनाए। इसमें वकील पटेल ने 83 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम परसई टीम 16 ओवरों में आठ विकेट गवांकर 210 रन बना सकी और 50 रन से ककरुआ टीम ने जीत दर्ज कर ली। मैच में मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार ब्रजेंद्र को दिया गया। इस दौरान रविकांत रजक, डा. श्रीकांत, विजय पाल सिंह, नाती राजा, क्षेत्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।