फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   judicial officer dr sunil singh passes away in delhi

न्यायिक अधिकारी डॉ. सुनील सिंह का दिल्ली में निधन

Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
judicial officer dr sunil singh passes away in delhi
डॉ.सुनील कुमार सिंह फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला न्यायालय में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉ. सुनील कुमार सिंह (50) का दिल्ली में तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले थे। बीते 11 माह पहले वह ललितपुर जनपद में स्थानांतरित होकर आए थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त कीं।
विज्ञापन

डा. सुनील कुमार सिंह दिल्ली में छह से दस दिसंबर तक होने वाली सिविल जज सीनियर डिवीजन की न्यायिक ट्रेनिंग में गए थे। शुक्रवार को सुबह वह दिल्ली में राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर टहलने गए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी लगते ही न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और जिला बार एसोसिएशन समेत अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

डा. सुनील कुमार सिंह की पहली पोस्टिंग जौनपुर में वर्ष 2009 में एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन के रूप में हुई थी। इसके बाद वह कई जिलों में रहे और आठ जनवरी 21 को उनकी तैनाती ललितपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर हुई थी। वह इससे पूर्व चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर फैजाबाद में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. सुनील कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर टहलते समय एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। इसमें वह कह रहे कि ‘हिंदुस्तान में अगर कोई सबसे पवित्र जगह है तो वो है महात्मा गांधी की समाधि। दिल्ली में हम आए हैं, लास्ट डे ट्रेनिंग का था, तो सुबह टहलते हुए यहां आ गए, आप इसे देख सकते हैं..।’ इसके बाद उन्होंने राजघाट स्थित महात्मा गांधी समाधि स्थल की परिक्रमा प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed