{"_id":"5e7cf6c88ebc3e768c0d7eb1","slug":"job-card-holder-will-receive-35-kg-ration-lalitpur-news-jhs1633270189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को मिलेगा 35 किलो राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को मिलेगा 35 किलो राशन
विज्ञापन
ललितपुर। मनरेगा योजना अंतर्गत सक्रिय जॉब कार्डधारक परिवारों को अंत्योदय योजना में राशन सामग्री मुहैया कराई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कार्डधारकों की सूची जिला पूर्ति अधिकारी को सौंप दी है।
प्रदेश में वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं। इससे जॉब कार्डधारक परिवारों को भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे ध्यान में रखकर जॉब कार्डधारकों को अंत्योदय योजना में 35 किलोग्राम राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास ने समस्त जनपदों को निर्देशित किया है। इसके अनुपालन में खंड विकास अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के माध्यम से सक्रिय जॉब कार्डधारकों की सूची संबंधित कोटेदारों को उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें विकासखंड बार के 62 ग्राम पंचायतों में 17,304 जॉबकार्डधारक, ब्लाक बिरधा की 83 ग्राम पंचायतों के 21,734, जखौरा की 85 ग्राम पंचायतों के 21,971, मडावरा की 65 ग्राम पंचायतों के 18,122, महरौनी की 66 ग्राम पंचायतों के 18,006 और तालबेहट की ग्राम पंचायतों के 17,325 जॉब कार्डधारक हैं। कुल मिलाकर जिले की 415 ग्राम पंचायतों में 1,14,462 जॉब कार्डधारक श्रमिकों को सूचीबद्घ किया गया है।
जॉब कार्डधारकों की सूची डीएसओ को उपलब्ध करा दी गई है। शासन के निर्देशानुसार कार्डधारकों को राशन सामग्री मुहैया होगी।
- अनिल कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी