फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jkura a dozen villages get water

जखौरा के एक दर्जन गांवों को मिलेगा पानी

Sun, 14 Jun 2015 12:24 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जखौरा ब्लाक के एक दर्जन गांवों में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा। जल निगम की कार्यदायी संस्था यहां पर 15 किमी पाइप लाइन डालेगी। यह काम पूर्ण होने से गांव के लोगों तक पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



आम लोगों को साफ व शुद्ध पेयजल मुहैया हो, इसके लिए जल निगम कार्ययोजना तैयार करता है। कार्ययोजना में धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों से एकल ग्राम व ग्राम समूह की योजना बनाकर पाइप लाइन डालने का काम किया जाता है। काम पूर्ण होने के बाद पाइप लाइन की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत या जल संस्थान को सुपुर्द कर दी जाती है।
विज्ञापन


जल निगम की कार्यदायी संस्था सिविल इंजीनियरिंग ने ब्लाक जखौरा के 12 गांव में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की थी, जिसके लिए 36.48 करोड़ रुपए धनराशि स्वीकृत हो गई है। रानीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना से ग्राम रानीपुरा, मैलार, सखरवार खुर्द, मैनौरा, देवरी, करमुहारों, मड़ावरी, भरतपुरा, सेवर, सीरौन खुर्द, सीरोन कलां व सतगता आदि तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसमें रानीपुरा स्थित बेतवा नदी से मोटरों की सहायता से पानी चढ़ाया जाएगा। इसके बाद शोधित प्लांट व सीडब्ल्यूआर होते हुए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। करीब 15 किमी लंबी पाइप लाइन शुरुआत में 450 एमएम तथा गांव में 65 एमएम लोहे की पाइप लाइन से जुड़ेगी। इस लाइन से ग्रामीण उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीस साल का रखा गया ध्यान  
जल निगम की कार्यदायी संस्था ग्रामीण इलाकों में पेयजल पहुंचाने के लिए 30 साल आगे तक जनसंख्या व विस्तार को देखते हुए योजना तैयार करती है। ग्राम रानीपुरा सहित 12 गांव के नवीन आंकड़ों के अनुसार 22,471 जनसंख्या है। आने वाले 30 साल तक बढ़ने वाली आबादी को भी इस पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जा सकेगा।



रानीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत आने वाले गांवों तक पाइप लाइन बिछाने के लिए पैसा स्वीकृत हो गया है। इसके जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। बारिश शुरू नहीं हुई तो काम भी शुरू हो जाएगा। काम पूर्ण होते ही एक दर्जन गांव को पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
-एसएन खरे, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed