{"_id":"5eda8ff98ebc3ee0a301a608","slug":"jiledar-suspent-for-fake-field-matter-lalitpur-news-jhs168365832","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजनम बांध डूब क्षेत्र की जमीन के कर दिए फर्जी पट्टे, जिलेदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजनम बांध डूब क्षेत्र की जमीन के कर दिए फर्जी पट्टे, जिलेदार निलंबित
विज्ञापन
ललितपुर। सजनम बांध के डूब क्षेत्र की जमीन के फर्जी पट्टे करने पर सींच पर्यवेक्षक/ कार्यवाहक जिलेदार शहजाद अली को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में राजघाट निर्माण खंड में संबद्ध कर दिया गया है। ‘अमर उजाला’ ने जनहित में किसानों की समस्या से जुड़े इस गोलमाल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विकासखंड बिरधा के ग्राम कलौथरा के किसानों ने मार्च के शुरूआत में जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कार्यवाहक जिलेदार/ सींच पर्यवेक्षक शहजाद अली के खिलाफ सजनम बांध के डूब क्षेत्र की जमीन के फर्जी पट्टे करने और पट्टे के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर पैसे लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराने के निर्देश दिए थे।
इस पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता (प्रारंभिक जांच प्रकोष्ठ) ने मामले की जांच करने के लिए सिंचाई निर्माण मंडल के अधीक्षण अभियंता झांसी और अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल कानपुर की जांच समिति गठित की। इसके बाद जांच समिति ने मौके पर आकर ग्रामीणों के बयान लिए और जांच की।
विज्ञापन
जांच में पाया कि जिलेदार शहजाद अली ने अवैध रूप से फर्जी पट्टे किए, जो कि गंभीर दुराचरण है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सिंचाई खंड ललितपुर के सींच पर्यवेक्षक/ कार्यवाहक जिलेदार शहजाद अली को निलंबित कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता इम्तियाजुर्रहमान ने सींच पर्यवेक्षक शहजाद अली को निलंबित किया है। उन्होंने निलंबन अवधि तक राजघाट निर्माण खंड में सींच पर्यवेक्षक को संबद्ध कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि हुई है। इस आधार पर सींच पर्यवेक्षक का निलंबन किया गया है। जिसकी विधिवत जांच होगी। इसके लिए प्रमुख अभियंता स्तर से कमेटी गठित की जाएगी। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू होगी।
- इम्तियाजुर्रहमान, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मंडल, ललितपुर