{"_id":"571d214d4f1c1bf9288b5658","slug":"jila-pancchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत राज दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक उनका सर्वांगीण विकास नहीं होगा। उन्होंने महिला के सशक्तीकरण पर बल दिया।
जिला पंचायत की बैठक में पंचायती राज व्यवस्था पर सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को दिए गए अधिकारों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात वर्ष 2016-17 राज्य वित्त की कार्ययोजना व मनरेगा का कार्यवृत्त पारित किया गया। इसके अलावा वैभव कर पर विचार किया गया। इस दौरान वैभव कर की तैयार सूची का अवलोकन कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, लीलाधर दुबे, रचना दुबे, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी एस कुमार, कार्याधिकारी राजकुमार नायक, अवर अभियंता शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
सदस्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर एतराज
जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों के प्रतिनिधि की मौजूदगी पर एतराज जताया गया। जिस पर लंबी बहस हुई। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला।