ललितपुर। रविवार को घंटाघर पर कोरोना काल में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने भूख हड़ताल कर अपर जिलाधिकारी ने ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कोराना काल में लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि छात्र छात्राओं की स्कूल की फीस माफ की जाएगी। बिजली का बिल माफ किया जाएगा। होम लोन का ब्याज माफ करने की भी घोषणा की थी, लेकिन सभी बातें केवल घोषणा तक ही सीमित रह गईं। धरातल पर न तो बिजली का बिल माफ किया गया है और न स्कूल की फीस। होम लोन का ब्याज भी लिया जा रहा है। इससे लोगों को घोषणा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सभी लोग आर्थिक रुप से परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का लाभ जनता को दिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, गुलफान खान, महेंद्र, प्रदीप रिछारिया, उवेश खान, शुभम शुक्ला, गुलाब वंशकार, जगदीश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह यादव आदि मौजूद रहे।