फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila asptal men lauti raunak

जिला अस्पताल में लौटी रौनक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
jila asptal men lauti raunak
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज भर्ती होने से दोबारा रौनक लौट आई है। वर्तमान में 14 मरीज पुरुष वार्ड में भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है। पिछले दिनों कोराना संक्रमित मरीज की मौत हो जाने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज भाग गए थे, जिससे सन्नाटा पसर गया था। जिला अस्पताल में काउंसलर पद पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मी की पिछले दिनों तबीयत खराब हो गई थी, जिसे अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां पर उसका दो दिन तक उपचार चला। इस दौरान श्वांस लेने के दिक्कत के कारण कोरोना सैंपल लिया गया था। इस दौरान अस्पताल के कई कर्मचारी भी स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए उसके पास पहुंचे थे और मरीज स्वयं भी स्टाफ से मिलता रहा। हालत में सुधार नहीं होने पर सात मई की रात्रि में झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज झांसी में उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। जहां पर इलाज के दौरान आठ मई उसकी मौत हो गई। मौत के अगले दिन नौ मई को उसकी जांच रिर्पोट में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई। जैसे ही मृत व्यक्ति की जांच रिर्पोट में कोरोना की पुष्टि हुई तो यह सूचना आग की तरह फैल गई। जिला अस्पताल में खबर पहुंचते ही अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज एक-एक करके उपचार पूरा कराए बिना ही भाग गए थे। इससे अस्पताल सूना हो गया था। आपातकालीन सेवाएं ठप हो गईं थीं और आइसोलेशन वार्ड में भी ताले पड़ गए थे। तब से अस्पताल में मरीजों को भर्ती की सेवाएं पूरी तरह से बंद चल रहीं थी। अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल को सेनेटाइज कराया। मृतक व्यक्ति के परिजनों और संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों की रिर्पोट निगेटिव आ गई, तो सभी ने राहत की सांस ली। अस्पताल में चार दिन बाद भर्ती की सेवा शुरू हो गई। अब वहां पर 14 मरीज भर्ती हैं और उपचार करा रहे हैं। ----------- जिला अस्पताल को सेनेटाइज कराया गया। अस्पताल में अब मरीजों को भर्ती की सुविधा शुरु हो गई है। बृहस्पतिवार को 14 मरीजों को पुरुष वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरु किया गया है। - डा. एसके वासवानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed