फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jijiaisi won the match by 17 runs

जीजीआईसी ने 17 रन से जीता मुकाबला

Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jijiaisi won the match by 17 runs
ललितपुर। जिले में प्रथम महिला क्रिकेट कप का रविवार को शुभारंभ हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच का पहला दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के नाम रहा। उन्होंने उद्घाटन मुकाबले में नेहरू महाविद्यालय की टीम को 17 रन से हराया।
विज्ञापन


स्व. राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में प्रथम महिला हीरो कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऊषा जायसवाल एवं संरक्षक मनमोहन जड़िया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन


पहले दिन नेहरू महाविद्यालय की महिला टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 138 रन का लक्ष्य रखा। इसमें दीक्षा ने 54 रन, राखी राजा ने 33, खुशबू वर्मा ने 20 रन व सुविज्ञा ने 15 रन का योगदान दिया। नेहरू महाविद्यालय की ओर से गेंदबाजी में रचना, कीर्ति और अभिलाषा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबाब में उतरी नेहरू महाविद्यालय की टीम सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिलाषा राजा ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। अध्यक्षता टूर्नामेंट के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने की।  

इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम मलिक, प्रधानाचार्या डा.सूफिया, नीरज तिवारी, श्रीराम रजक, डा.अनिल सूर्यवंशी,  शालिनी खरे, रामगोपाल अहिरवार, शिवचरन तिवारी, रवि चुनगी, जिला क्रिकेट एसोसिऐसन अध्यक्ष नीरज जैन मुल्लन, राजेंद्र मोहन दुबे, ध्रुव किलेदार, प्रमोद चौबे, संजय बादल, अब्दुल जाकिर, विजय साहू, अजय जैन, अशोक कुमार, राजकुमार साहू,


मनोज जैन, राहुल साहू, मनोज साहू, अक्षय दुबे, पुष्पेंद्र साहू, दीपक राजपूत, प्रेेम नामदेव, राजेश झा व गब्बर सेन आदि मौजूद रहे। आभार बृजबिहारी मिश्रा एवं सुधीर श्रीवास्तव ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed